फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   de-addiction center in rudrpur

नशा छुड़ाने के लिए बना दिया 'भेड़-बकरी'

Thu, 24 Jul 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 24 Jul 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
de-addiction center in rudrpur

रुद्रपुर स्थित मंडी समिति बगवाड़ा में आढ़ती की दुकान में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र संचालित होता पाया गया।

विज्ञापन


इसमें करीब तीन दर्जन लोगों को भेड़ बकरियों की ठूंसा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर सभी लोगों को मुक्त कराया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी निदेशक ने आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं।


मंडी समिति सूत्रों के अनुसार बगवाड़ा मंडी समिति में भगत सिंह चौक निवासी अशोक कुमार को दुकान नं. ए-14 फल एवं सब्जी व्यवसाय के लिए वर्ष 2002 में आवंटित की गई थी।

विज्ञापन


इस बीच बीते 18 जुलाई को दुकान में बोर्ड लगाकर ‘अपना सहारा’ नाम से नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया। जिसका मुख्य केंद्र ग्राम भूरारानी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकान में ठूंसे हुए थे तीन दर्जन लोग

de-addiction center in rudrpur

इस केंद्र में क्षेत्र के आसपास के लोगों ने अपने लड़कों का नशा छुड़ाने के लिए भर्ती किया है। बीती देर शाम कुछ परिजन अपने बेटों से मिलने भूरारानी केंद्र पहुंचे।

लेकिन वहां उनके बेटे नहीं मिले और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। इस पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी ने बताया कि केंद्र को मंडी समिति बगवाड़ा में संचालित किया जा रहा है।

इस पर सभी परिजन मंडी समिति पहुंच गए। वहां पर एक दुकान में करीब तीन दर्जन लोगों को भेड़ बकरियों की तरह ठूंसा गया था। इस पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना पर हल्का प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को मुक्त करा दिया।

इधर, मामला संज्ञान में आने पर मंडी के प्रबंध निदेशक डीएस गर्ब्याल ने मंडी सचिव से मामले की जानकारी लेकर लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

मंडी सचिव को नहीं जानकारी

de-addiction center in rudrpur

मंडी समिति बगवाड़ा में अवैध रूप से 18 जुलाई से नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा था। लेकिन मंडी सचिव को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

बुधवार को जब उन्होंने इसकी कर्मचारियों से लेनी चाहती तो वह भी गुमराह करते रहे। बाद में उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस को नहीं पता कहां हैं मुक्त कराए लोग
नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को मुक्त कराया। लेकिन जब हल्का प्रभारी से मामले की जानकारी लेनी चाही तो मामले को दबाने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने जानकारी लेने के लिए कोतवाली बुलाया, लेकिन वह वहां भी नहीं मिले। पुलिस अधिकारियों से जब मामला जानना चाहा तो बताया गया एसडीएम स्तर का मामला है।

जांच डीडीए को सौंपी

de-addiction center in rudrpur

जब प्रभारी एसडीएम से जानकारी चाही गई तो उन्होंने गेंद पुलिस के पाले में फेंक दी। हल्का प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मुक्त कराए गए लोग कहां हैं, ये पुलिस को पता नहीं है।

मंडी समिति में फल, सब्जी का व्यवसाय करने के लिए आवंटित दुकान में नशा मुक्ति केंद्र संचालित होने का मामला संज्ञान में आने पर प्रबंध निदेशक ने मामले की जांच डीडीए को सौंप दी है।

एमडी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed