{"_id":"d9ff438f0eea5d99df55f36876706b2f","slug":"dav-teacher-opposed-for-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने प्राचार्य को घेरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षकों ने प्राचार्य का घेराव किया। यह घेराव कॉलेज में शिक्षकों की दिन में दो बार हाजिरी के विरोध में किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले छात्रों द्वारा प्राचार्य का घेराव किया जाता था। इस बार शिक्षक भी आंदोलनकारी बन गए हैं। इससे पहले भी डीएवी कॉलेज में शिक्षक हाजिरी का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार से लागू हुई व्यवस्था
कॉलेज में यह व्यवस्था सोमवार से ही लागू हुई है। बताया गया कि शुरुआत में हाजिरी के लिए अलग शीट जारी की जाएगी, जबकि फरवरी से बायोमेट्रिक मशीनों के जरिये यह काम होगा।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन द्वारा यह बताया गया था कि छह दिसंबर 2013 को जारी हुए शासनादेश के तहत कॉलेज में तीन बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं।
फरवरी से केंद्रीयकृत व्यवस्था लागू
हालांकि 20 जनवरी से सभी विभागों को उपस्थिति के लिए अलग शीट दी जाएगी, लेकिन फरवरी माह से पूरी प्रक्रिया केंद्रीयकृत हो जाएगी।
कॉलेज में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाई जाएगी।