फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dav pg college dehradun get naac B grade

15 साल के इंतजार के बाद डीएवी को नैक का बी ग्रेड मिला, मिलेगी दो करोड़ की ग्रांट

Fri, 10 Jan 2020 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 12:53 PM IST
सार

  • दिसंबर में नैक की टीम ने किया था कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
dav pg college dehradun get naac B grade
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश का सबसे बड़ा कॉलेज डीएवी को 15 साल के लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का बी ग्रेड मिल गया है। डीएवी को अब जल्द ही राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से दो करोड़ रुपये की ग्रांट मिलेगी। इससे पहले वर्ष 2004 में कॉलेज को नैक से बी प्लस ग्रेड मिला था।

विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज को नवंबर 2004 में नैक से ग्रेडिंग मिली थी। एक नियत अंतराल के बाद इसकी पूरी प्रक्रिया दोबारा होती है लेकिन यहां नहीं हो पाई थी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने नए सिरे से शुरुआत की। दिसंबर में नैक की टीम ने डीएवी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसएसआर रिपोर्ट के 70 प्रतिशत और निरीक्षण के 30 प्रतिशत अंक जोड़ने के बाद डीएवी की रिपोर्ट तैयार हुई। बृहस्पतिवार को नैक ने डीएवी को ‘बी’ ग्रेड देने का ऐलान कर दिया। नैक ग्रेड मिलने के नैक समन्वयक डॉ. एचएस रंधावा, डॉ. प्रशांत सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. प्रशांत शर्मा, संयोजिका डॉ. शिखा नागलिया और डॉ. मोनिशा सक्सेना ने प्राचार्य को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा

उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने विकास के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रूसा) से ग्रांट मिलती है। इसकी सबसे अनिवार्य शर्त यह है कि उस कॉलेज के पास नैक का ग्रेड नहीं होना चाहिए। डीएवी को नैक ग्रेड मिलने के बाद यहां यूजीसी, रूसा सहित विभिन्न माध्यमों से बजट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। नैक ग्रेड वाले डीबीएस पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज को रूसा से दो-दो करोड़ रुपये की ग्रांट मिल चुकी है। जल्द ही डीएवी को भी दो करोड़ रुपये की ग्रांट रूसा से मिलेगी।


नैक ग्रेड मिलने पर मैं सभी शिक्षकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों को बधाई देता हूं। अब कॉलेज में विकास की नई परिपाटी तैयार होगी। हमारा मकसद अगली बार नैक से ‘ए’ ग्रेड लेना होगा।
- डॉ. अजय सक्सेना, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed