फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters offered a silver umbrella to Baba Kedarnath

Dehradun News: म्यूंढा गांव की बेटियों ने बाबा केदार को चढ़ाया चांदी का छत्र

Thu, 19 Jun 2025 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Daughters offered a silver umbrella to Baba Kedarnath
बोंदूर खत के म्यूंढा गांव की विवाहित और अविवाहित बेटियों ने भटाड़ गांव स्थित बाबा केदार के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। देवता से आशीर्वाद लेकर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कीं। पारंपरिक वेशभूषा में पांडव, हारुल, जैंता और रासो नृत्य भी किया। बुधवार सुबह म्यूंढा गांव की सौ से अधिक बेटियां पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य करती हुईं भटाड़ गांव स्थित बाबा केदार के मंदिर में पहुंचीं। यहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी बेटियों ने पूजा-अर्जना कर देवता को चांदी से निर्मित छत्र भेंट किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा केदार के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि बेटियों ने चंदा इकठ्ठा कर छत्र बनवाया था। देवता से अनुमति के बाद मंदिर में छत्र भेट किया गया । इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भंडारी रामदत्त नौटियाल, उषा राणा, बबली, सरिता, सावित्री देवी, अमिता, प्रियंका, सीमा, बिनीता, विमला देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed