फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters Done Funeral of her father in dehradun

समाज की रूढ़ियों को तोड़ बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, मुखाग्नि देकर पूरा किया बेटे का फर्ज

Mon, 17 Dec 2018 10:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Daughters Done Funeral of her father in dehradun
Funeral

वक्त के साथ समाज की सोच भी बदल रही है। परंपराओं से हटकर बंदिशों को तोड़ते हुए चकराता में एक बेटी ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


मृतक का कोई बेटा नहीं था बल्कि चार बेटियां थी। चार बहनों में दूसरे नंबर की बहन ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया, जबकि चारों बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट तक पहुंचाया।
विज्ञापन


शमशान पर उस समय लोगों के आंसू छलक पड़े, जब एक बेटी ने रूढ़िवादी परंपराओं के बंधन को तोड़ते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। उसने बेटा बनकर हर फर्ज को पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता कैंट के सप्लाई क्षेत्र में रेस्टोरेंट व किराने की दुकान चलाने वाले दिलबहादुर थापा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा था। एक माह तक चले उपचार के बाद शनिवार देर शाम उनका निधन हो गया।

दिलबहादुर थापा के कोई पुत्र नहीं था। उनके घर चार बेटियों ज्वाला, प्रतिभा, प्रतीक्षा व प्राची ने जन्म लिया। उन्होंने चारों बेटियों को बेटों की तरह पाला। पिता के निधन होने पर बेटियों ने उनका अंतिम संस्कार करने की बात कही।

इतना ही नहीं पिता की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट तक भी बेटियां ही ले गईं। कैंट स्थित मुक्ति धाम में जब दूसरे नंबर की बेटी प्रतिभा ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो उस वक्त अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखों में आंसू थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed