फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter become first officer in family

खानदान में पहली अफसर बनी बिटिया

Fri, 24 Jan 2014 06:01 PM IST
आलोक पंवार/अमर उजाला, ऋषिकेश
आलोक पंवार/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Jan 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
daughter become first officer in family

पारिवारिक पृष्ठभूमि काश्तकार और पिता टेलर मास्टर। ऐसे ही साधारण परिवार की बिटिया ने मेहनत और लगन के बूते जो मुकाम हासिल किया, उस पर पूरे परिवार को गर्व है। शाह परिवार की बेटी पहली अफसर बनी है।

विज्ञापन


बेटी बेटे से कम नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है त्रिवेणीघाट रोड पर टेलरिंग की दुकान चलाने वाले सोबत सिंह शाह और गृहणी मां बीना देवी की बेटी मनीषा ने।
विज्ञापन


लोअर पीसीएस में चयन
दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी मनीषा शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही। उसका सपना अफसर बनने का था। वर्ष 2013 में लोअर पीसीएस की परीक्षा क्वालीफाई करने पर उसका चयन राज्य परिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट टैक्स आफिसर के पद पर हुआ और उसका सपना साकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह कि उसे 24 दिसंबर को ही पहली ज्वाइनिंग गृह क्षेत्र में मिली है। होनहार मनीषा एचएनबी यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रही हैं। वह पीसीएस मैंस की परीक्षा दे चुकी हैं, जिसका परिणाम आना अभी बाकी है।

बेटी को ही अहमियत दी
पिता सोबत सिंह बताते हैं कि भले ही उनका एक बेटा है, लेकिन उन्होंने बेटियों को हमेशा ज्यादा अहमियत दी। कई बार आर्थिक परेशानी भी सामने आई, लेकिन बेटियों की शिक्षा और लालन पालन में किसी तरह की कमी नहीं आने दी। बेटी परिवार में पहली अफसर बनी है, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।


कुछ भी असंभव नहीं
ट्रांसपोर्ट टैक्स आफिसर बनी मनीषा का कहना है कुछ भी असंभव नहीं है। जीवन में लक्ष्य जरूर निर्धारित होना चाहिए कि हमें क्या बनना है। उसी के मुताबिक उतना पढ़ो, जितना समझ में आए। जीवन में उतार चढ़ाव भी आते हैं। बिना घबराए डटकर मुकाबला करने से सफलता जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed