फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Date of admission in DAV, DBS, MKP not decided yet

देहरादून : डीएवी, डीबीएस, एमकेपी में अभी एडमिशन की तिथि तय नहीं, ये है वजह

Thu, 08 Jul 2021 09:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Jul 2021 09:16 AM IST
सार

एमकेपी पीजी कॉलेज में परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन कराई जा रही है। गढ़वाल विवि के आदेश पर प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत किया जाना है।

विज्ञापन
dehradun news : Date of admission in DAV, DBS, MKP not decided yet
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शहर के तीनों प्रमुख पीजी कॉलेजों में अभी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि तय नहीं हुई है। सभी कॉलेज 12वीं के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विशेषकर उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम पर सबकी नजर है। संभावना है कि परिणाम जारी होने के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। एक सितंबर से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


एमकेपी में ऑनलाइन कराई जा रही परीक्षा की तैयारी
एमकेपी पीजी कॉलेज में परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन कराई जा रही है। गढ़वाल विवि के आदेश पर प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत किया जाना है। जबकि, अंतिम वर्ष के छात्रों की 20 अगस्त से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इनको लेकर अभी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन


पांचवें सेमेस्टर के छात्रों का 70 में से मूल्यांकन होगा। वहीं, 30 अंकों के प्रैक्टिकल कॉलेज स्तर पर ही होंगे। बीए, बीएससी व बी कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि की ओर से अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। अभी 12वीं का परिणाम भी जारी नहीं हुआ है। परिणाम जारी होने के बाद नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी को परिणामों का इंतजार
डीएवी पीजी कॉलेज को 12वीं कक्षा के परिणामों का इंतजार है। इसके बाद ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज के मीडिया प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि कॉलेज में सभी पुराने पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया होगी। बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में जुलाई अंत में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सितंबर से पढ़ाई शुरू हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।

डीबीएस में शुक्रवार को होगा फैसला
डीबीएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्रवेश को लेकर बैठक रखी गई है। इस बैठक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा। कॉलेज के डॉ. पारितोष सिंह ने बताया कि फिलहाल 12वीं के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


ताकि, उन छात्रों को एडमिशन से वंचित न होना पड़े। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई के आसपास से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है। डीबीएस कॉलेज की विज्ञान की पढ़ाई को लेकर अपनी एक अलग पहचान है। बीए और बीएससी के सामान्य पाठ्यक्रमों के अलावा डिफेंस स्टडीज और जियोलॉजी कोर्स में छात्र खासी दिलचस्पी दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed