फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Database of alumni who took training from Nehru Mountaineering Institute will be prepared

Uttarakhand: नेहरु पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण लेने वाले पूर्व छात्रों का तैयार होगा डेटाबेस, पंजीकरण शुरू

Mon, 15 Jul 2024 04:59 PM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 04:59 PM IST
सार

Uttarakhand News: निम की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। तब से अब तक हजारों लोग संस्थान से बेसिक, एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू सहित अन्य कोर्स कर चुके हैं।

विज्ञापन
Database of alumni who took training from Nehru Mountaineering Institute will be prepared
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पूर्व छात्रों का जल्द एक डेटाबेस तैयार होगा। इसके लिए निम ने पूर्व छात्रों का पंजीकरण करना शुुरू कर दिया है। निम से प्रशिक्षण लेने वाले पूर्व छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पंजीकरण से पूर्व छात्रों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करने में तो मदद मिलेगी, वहीं उन्हें एक प्लेटफार्म से भी जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन


निम की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। तब से अब तक हजारों लोग संस्थान से बेसिक, एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू सहित अन्य कोर्स कर चुके हैं। अगले वर्ष 2025 में निम अपनी 60वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इससे पूर्व संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए सभी पूर्व छात्रों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


निम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने बताया कि निम से प्रशिक्षण लेने वाले पूर्व छात्र किन-किन राज्यों के हैं। यह जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं है। पूर्व छात्रों के डेटाबेस से यह जानकारी भी मिलेगी। वहीं एक सांख्यिकी डेटा तैयार होगा। इससे पूर्व छात्रों को निम से क्या लाभ हुआ यह भी पता चल सकेगा। सभी पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए निम की वेबसाइट पर ही एक प्लेटफार्म बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, आवागमन के लिए मिलेगी एसी बस और ट्रेन के एसी कोच की सुविधा

ऐसे करा सकते हैं पूर्व छात्र पंजीकरण निम से
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र https://www.nimindia.net/nim-alumni पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा सीधे निम की आधारिक वेबसाइट nimindia.net पर भी लॉग इन करेंगे तो वहां एलुमिनाई रजिस्ट्रेशन का मैसेज फ्लैश होता नजर आएगा, जिस पर क्लिक कर भी एक फार्म ओपन होगा। जिसके भरकर पंजीकरण कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed