फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Data security will be a big challenge in the coming times

Dehradun News: डेटा सुरक्षा आने वाले समय में होगी बड़ी चुनौती

Sun, 17 Nov 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Data security will be a big challenge in the coming times
I
विज्ञापन

II-ग्राफिक एरा में साइबर नेशन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन
I
Iग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में साइबर नेशन एंड कंप्यूटेशन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। दो दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन विशेषज्ञों ने कहा, डेटा सुरक्षा आने वाले समय में एक बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को नए कौशल सीखने व इन क्षेत्रों में शोध करने की आवश्यकता है।
I
Iसम्मेलन के समापन सत्र में साफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क ऑफ इंडिया के निदेशक अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा, आने वाला समय स्मार्ट टेक्नोलाॅजी व एआई का है। इसके लिए जरूरी है कि छात्र-छात्राओं को इसके बारे में पढ़ाया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इससे जुड़े क्षेत्रों में शोध करने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिक डाॅ. राकेश कुमार भारद्वाज ने कहा, टेरा हर्ट्ज एक नई संचार प्रणाली है यह टेरा हर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर काम करती है। जिसकी मदद से तेज डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल किसी भी तरीके से रासायनिक खतरों को पहचानने में भी किया जा सकता है। रूस के सेर्गेई बेजातेव ने छात्र-छात्राओं को क्रिप्टोग्राफी के बारे में बताया। मलेशिया की डाॅ. नूर इजुरा उदजिर ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआस्ट्रेलिया के डाॅ. मनीष गुप्ता ने सोशल मीडिया में फैल रही है फेक इमेजिस के बारे में जानकारी दी। दुबई के डाॅ. मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को पेनटेस्ट के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर यूएस के डाॅ. देवेंद्र अरोड़ा, विहान सिंह भाकुनि, गौरव खोलिया, खुशी शर्मा, दक्ष रावत, प्रवीण ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed