{"_id":"4d303dcf4dae365e7c543c898406ffc8","slug":"dat-kali-temple-annual-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, डाटकाली मां के लिए भक्तों की असीम भक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, डाटकाली मां के लिए भक्तों की असीम भक्ति
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में माता के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन
वहीं, माता के दरबार की सजावट और भव्य द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। देर रात मुख्यमंत्री हरीश रावत भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे।
डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रात नौ बजे हुई। डाट काली के साथ ही पास में स्थित भद्रकाली और हनुमान मंदिर में भी रातभर जगराता हुआ। डाटकाली मंदिर में जागरण की शुरुआत मनु नूर (दिल्ली) ने मेला मैया का आता है हर साल भजन से की।
विज्ञापन
12 बजे के बाद करमा रोपण वाला (रोपण) पार्टी की ओर से आज मैया का जगराता है भजन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भद्रकाली मंदिर में दीपक मान (रोपड़) की ओर से रंग बरसे दरबार, मैया जी मेरे रंग बरसे भजन से जगराते की शुरुआत की।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में मास्टर नैय्यर ने सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण की शुरूआत से पहले माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। आयोजक गौरव कुमार ने बताया कि शनिवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
चार लाख से बना दूसरा गेट
डाट काली मंदिर के पास दो लाख की एलईडी वाले गेट के पास ही शुक्रवार शाम तक चार लाख के बजट से दूसरा गेट तैयार किया गया। दोनों गेट गुफा के दोनों छोर पर लगाए गए हैं।
कामा लाइट हाउस की ओर से बंगाल के कलाकारों से दूसरा गेट बनवाया गया। कामा लाइट हाउस के नीरज कुमार ने बताया कि गेट 50 फुट ऊंचा और 40 फुट चौड़ा है, जो लाइटों से जगमगाता हुआ अलग ही चमक बिखेर रहा है। साथ ही कुल दस स्वागत गेट बनाए गए हैं।