फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Dararit border will be opened before yatra pilgrims will not have to face any problem

Chardham Yatra 2023: यात्रा से पहले खोल दिया जाएगा दर्रारीट बॉर्डर, तीर्थयात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी दिक्कत

Sat, 08 Apr 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

यूपी-उत्तराखंंड सीमा पर स्वागत द्वार बनवाने के लिए दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दर्रारीट बॉर्डर को छह अप्रैल से छह मई तक के लिए बंद कर दिया है। इस कारण उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को वाया हरियाणा और हिमाचल प्रदेश होकर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Dararit border will be opened before yatra pilgrims will not have to face any problem
दर्रारीट बॉर्डर बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह ने दर्रारीट बॉर्डर पर निर्माण कार्य 22 अप्रैल से पहले पूरा कराने के निर्देश लोनिवि को दिए हैं। उनका कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बॉर्डर पर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को खोल दिया जाएगा। ताकि, तीर्थयात्रियों को कोई समस्या न हो।

विज्ञापन


सहारनपुर के लोक निर्माण विभाग ने यूपी-उत्तराखंंड सीमा पर स्वागत द्वार बनवाने के लिए दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दर्रारीट बॉर्डर को छह अप्रैल से छह मई तक के लिए बंद कर दिया है। इस कारण उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को वाया हरियाणा और हिमाचल प्रदेश होकर आना पड़ रहा है। यमुनोत्री जाने वाला मुख्य मार्ग होने के कारण चारधाम यात्रा में यात्रियों को इससे समस्या उठानी पड़ेगी। इस पर सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चारधाम यात्रा के लिए बेहद अहम है। दिल्ली से लेकर हरियाणा, एनसीआर से आने वाले सभी चारधाम यात्री यमुनोत्री जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। यमुनोत्री के लिए यह दिल्ली से भी प्रमुख मार्ग है। बार्डर पर आवागमन प्रतिबंधित कर रूट को गंदेवड़-हथिनीकुंड वाया पोंटा साहिब की ओर से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान देकर नहीं छूटेगा पीछे, दो घंटे पुलिस दिखाएगी पूरी फिल्म

आसपास के लोग परेशान
बार्डर बंद होने से उत्तराखंड के पछवादून, जौनसार बावर, टिहरी के नैनबाग, उत्तरकाशी के बड़कोट, यमुनोत्री और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव-शहरों में बसे लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है। सहारनपुर के बाजार से आसपास के लोग जुड़े हैं। बाॅर्डर बंद होने से यह सभी प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed