फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic rules: along with paying challan for breaking Rules will also have to watch two-hour film

Dehradun: यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान देकर नहीं छूटेगा पीछे, दो घंटे पुलिस दिखाएगी पूरी फिल्म

Sat, 08 Apr 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Apr 2023 02:45 PM IST
सार

एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों को निर्देशित किया है। इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा।

विज्ञापन
Traffic rules: along with paying challan for breaking Rules will also have to watch two-hour film
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान भरकर पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे। पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे लोग नियमों की गंभीरता को समझें और लगातार आ बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सके। 

विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी देखनी होगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने गाए हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा। पहले दो घंटे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए दून पुलिस ने एक फिल्म बनवाई है। इसकी कहानी दून फिल्म स्कूल के राइटर एवं डायरेक्टर विमल पांडेय ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की स्क्रीनिंग की गई
आरटीओ में यह फिल्म खासतौर पर रैश ड्राइविंग और स्टंट ड्राइविंग करने वालों को दिखाई जाएगी। शुक्रवार को फिल्म स्कूल में रोड सेफ्टी पर आधारित तैयार इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। फिल्म में सड़क जागरूकता के लिए कई उदाहरण दिए गए हैं। साथ ही गानों के माध्यम से नियमों के उल्लंघन से उनके और दूसरों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव भी बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Nainital: उत्तराखंड में अवैध कब्जे की जांच में 1,000 मजारें खोदीं, सीएम धामी बोले- नहीं चलने देंगे लैंड जिहाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed