हैरतअंगेजः खेत में काम कर रहे युवक को मगरमच्छ के मुंह से जिंदा निकाला
खेत में काम कर रहे किसान के बेटे के पीछे चुपके से आए मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबाया और नाले में खींचकर ले गया।
ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में खेत में काम कर रहे किसान के बेटे पर मगरमच्छ ने हमला किया और उसे जबड़े में दबाकर नाले में खींच ले गया।
लेकिन खेत में मौजूद परिवार वालों ने हार नहीं मानी और गुरचर को मगरमच्छ के मुंह से सकुशल निकाल लिया।
जबड़ों से पकड़कर नाले में खींच लिया
इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ ने गुरचरन को जबड़ों से पकड़कर नाले में खींच लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसके पिता और आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने नाले में छलांग लगा दी।
और जिसके हाथ जो लगा उससे मगरमच्छ पर वार करना शुरु कर दिया।
पैर, गर्दन व पेट में गंभीर घाव
वार से घायल मगरमच्छ ने गुरचरन को छोड़ दिया और भाग निकला। ग्राम प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि गुरचरन के पैर, गर्दन व पेट में गंभीर घाव हो गए हैं।
उसे स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उसे सितारगंज सामुदायिक केंद्र रेफर कर दिया।
इस दिनों अकसर मगरमच्छ और सांपों के निकले की घटनाएं सामने आ रही हैं।