फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Danger to Nanda ki Chauki bridge to be averted PWD begins work after approach road caves in

नंदा की चौकी पुल से टलेगा खतरा: एप्रोच रोड धंसने के बाद PWD ने शुरू किया काम, बदलेगा नदी का रुख

Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने यह जानने का प्रयास किया कि एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की मुख्य वजह क्या है।

विज्ञापन
Danger to Nanda ki Chauki bridge to be averted PWD begins work after approach road caves in
नंदा की चौकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्थायी समाधान की दिशा में काम तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण पुल के एक छोर की एप्रोच रोड का हिस्सा धंस गया था, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि शासन की सख्ती और विभागीय अधिकारियों की तत्परता के चलते करीब 10 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात दोबारा सुचारु कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) समेत विभागीय अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने यह जानने का प्रयास किया कि एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की मुख्य वजह क्या है। अधिकारियों के अनुसार टौंस नदी का बहाव सीधे पुल के उसी छोर की ओर है, जहां एप्रोच रोड धंसी थी। तेज बहाव के कारण नदी का पानी सीधे एप्रोच रोड से टकराता है, जिससे मिट्टी का कटाव होता है और सड़क को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी इसी कारण पुल को क्षति हुई थी। उस समय सुरक्षा के लिहाज से वहां पुश्ता बनाकर कटाव रोकने का प्रयास किया गया लेकिन लगातार बदलते नदी के प्रवाह के कारण अब नई रणनीति अपनाई जा रही है।


पीडब्ल्यूडी अब टौंस नदी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए दूसरी ओर कटिंग कर रहा है, ताकि पानी का दबाव एक ही छोर पर न पड़े। इसके बाद दूसरी तरफ भी मजबूत पुश्ता बनाया जाएगा, जिससे नदी का प्रवाह पुल के नीचे से संतुलित रूप से गुजर सके और एप्रोच रोड पर प्रभाव न हो।

लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुल पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है। विभाग का कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए पुल और एप्रोच रोड की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed