फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Damini app: now know 30 minutes before lightning strikes

दामिनी एप : अब बिजली गिरने से 30 मिनट पहले ही चल जाएगा पता

Wed, 29 Jul 2020 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jul 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Damini app: now know 30 minutes before lightning strikes
Thunder

बिजली गिरने से लोगों को सचेत करने के लिए भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के अधीन भारतीय ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे ने ‘दामिनी एप’ विकसित किया है। यह एप बिजली, वज्रपात और ठनका की सटीक जानकारी 30 मिनट पूर्व ही दे देगा। इसके लिए ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है। 

विज्ञापन


पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि यह नेटवर्क बिजली गिरने का सटीक पूर्वानुमान देता है। इस नेटवर्क के आधार पर ही दामिनी एप को विकसित किया गया है, जो 40 किमी की परिधि में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देगा। यह नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात की गति भी बताता है।
विज्ञापन


एप में नीचे बिजली गिरने पर बचाव और सुरक्षा के उपाय सहित प्राथमिक इलाज की जानकारी भी दी गई है। डॉ. सिंह ने बताया कि बिजली मौसम की एक प्रतिकूल स्थिति होती है, जो मानव और जीव जंतुआें के लिए घातक है। इसे रोका तो नहीं जा सकता लेकिन जागरूकता और दामिनी एप के माध्यम से वज्रपात का पूर्वानुमान पाकर सतर्क होकर जानमाल की क्षति से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सावधानियां बरतें

डॉ. सिंह ने बताया कि दामिनी एप से चेतावनी मिलने पर बिजली से बचने के लिए खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों का सहारा न लें। धातुओं के बर्तन न धोएं और स्नान आदि करने से बचें। किसी स्थायी घर के अंदर चले जाएं। बारिश या जमीन पर पानी से बचें। अगर स्थायी घर पर जाना संभव न हो तो खुली जगह पर ही घुटनों के बल कान बंद कर बैठ जाएं। छाते का कतई इस्तेमाल न करें। साथ ही हाइटेंशन तारों और टावर से दूर रहें। 


मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें दामिनी एप 

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने दामिनी एप डाउनलोड करने की जानकारी देते हुए बताया कि ‘दामिनी एप’ को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद किसानों को इसमें पंजीकरण करना होगा। इसमें उन्हें अपना नाम और लोकेशन की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। यह जानकारी डालते ही यह एप लोकेशन के से 40 किमी की परिधि में बिजली गिरने की चेतावनी ऑडियो संदेश और एसएमएस के माध्यम से मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed