फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dam affected people not get compensation government job

बांध प्रभावितों को न मिला मुआवजा न सरकारी नौकरी

Fri, 08 Nov 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dam affected people not get compensation government job
विभिन्न सूत्रीय मांगों के समर्थन में एसडीएम से वार्ता करते व्यासी बांध प्रभावित। - फोटो : VIKAS NAGAR
व्यासी बांध परियोजना प्रभावितों ने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में परियोजना प्रभावित परिवारों ने कहा कि प्रदेश सरकार बांध प्रभावितों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। परियोजना निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करते समय बांध प्रभावितों को सरकारी नौकरी, मुआवजा, विस्थापन की सुविधा देने की बात कही गई थी, लेकिन अब भी ये मांग पूरी नहीं हो सकी है। जिससे बांध प्रभावित खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। व्यासी बांध परियोजना के लिए सुरंग निर्माण कार्य से भदोगी, उदियाखेत, माइला, कांडोई जैस गांव खतरे की जद में है। कई घरों में दरार पड़ गई है। बीते कई सालों से उन्हें मांगों पर कार्रवाई के नाम पर महज आश्वासन मिल रहे हैं। अब यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन और भूख हड़ताल को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन सिंह, विपिन कुमार, कपिल कुमार, कन्हैया सिंह, रामपाल सिंह, दौलत राम, राजेंद्र सिंह, जयपाल, नितिन, कीईराम, विरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, जनक सिंह, नारायण सिंह, नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed