फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dalit youth beaten by Upper caste people in marriage and death in dehradun 

साथ में कुर्सी पर बैठकर खाना खाया तो अनुसूचित जाति के युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 06 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग(टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Dalit youth beaten by Upper caste people in marriage and death in dehradun 
युवक की मौत के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह में एक अनुसूचित जाति युवक को ऊंची जाति के लोगों के सामने बैठ कर खाना खाना भारी पड़ा। लोगों द्वारा उस जाति विशेष के युवक को बेरहमी से पीटा। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


रविवार को उपचार के दौरान युवक की देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के टिहरी में बीते 26 अप्रैल को नैनबाग तहसील के अंतर्गत ग्राम श्रीकोट निवासी प्रदीप पुत्र कालिया दास की शादी थी। सुबह को प्रदीप की बारात श्रीकोट से जौनपुर क्षेत्र के ललोटना  गई और उसी शाम बारात वापस श्रीकोट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय शादी की पार्टी के दौरान क्षेत्र के ऊंची जाति के कुछ लोग खाना खा रहे थे, इतने में ग्राम बसाणगांव पोस्ट श्रीकोट पट्टी इडवाल्सयु टिहरी गढ़वाल निवासी जितेंद्र 23 पुत्र स्व0सेवक दास उन लोगों के सामने कुर्सी लगाकर खाना खाने लगा।

जो उन लोगों को ग्वारा न हुआ। उन लोगों ने उस जाति विशेष के युवक की कुर्सी पर लात मारी जिससे जितेंद्र नीचे गिर गया और उसकी हाथ से खाने की थाली उछल कर बाकी लोगों पर गिर गई। 

जिससे बाकी लोगों ने भी जितेंद्र को जमकर पीटा और पीटते हुए शादी समारोह से दूर ले जाकर उसके साथ और मार पिटाई की। जिससे वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र दास घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा और किसी से कुछ न कह कर व सो गया।

अगले दिन सुबह को जब उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया तो परिजन उसे नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बीते 27 अप्रैल से युवक का इलाज देहरादून महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में चल रहा था, रविवार को उपचार के दौरान जितेंद्र दास ने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव व अन्य क्षेत्रों से परिजन भी रोते बिलखते देहरादून पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार बीते 29 अप्रैल को मृतक जितेंद्र दास की बहन कुमारी पूजा पुत्री स्व0 सेवक दास निवासी बसाण गांव ने 7 लोगों जिसमें गजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, सोबन पुत्र धूम सिंह, कुशल, गब्बर, गंभीर, हरबीर सिंह, हुकम सिंह (पिता का नाम मालूम नहीं) के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि क्षेत्र के ऊंची जाति के लोगों द्वारा उस युवक के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। 
 

तहरीर के आधार पर थाना कैम्पटी में 7 नामजद लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना नरेंद्रनगर क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह कर रहे है।

बता दें कि मृतक जितेंद्र दास दूल्हे प्रदीप पुत्र कालिया दास का रिस्ते में चाचा लगता था। जितेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। जितेंद्र की माता बुजुर्ग हैं, उसका 13 वर्षीय एक भाई व करीब 20 वर्षीय बहन पूजा है।

परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी मृतक जितेंद्र के ऊपर ही थी। वो मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करता था। उसकी मौत के बाद उसके परिवार पर आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। मृतक का अपनी बहन की शादी करने का सापना अधूरा रह गया।

अस्पताल पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट और जबर सिंह आदि ने पुलिस अधिकारियाें से बात कर नाराजगी जताई। वहीं रविवार शाम मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। 

शादी समारोह में हुई घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। पहले से मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज है। एसपी टिहरी को हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
-अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था

नामजद आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मारपीट के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर अग्रिम कार्रवाई कर जाएगी। विवेचनाधिकारी सीओ पीड़ित पक्ष के घर और अस्पताल भी जा चुके हैं।
-योगेंद्र सिंह, एसपी टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed