फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dak stone road from Tikona Park in bad condition, people upset

तिकोना पार्क से डाकपत्थर जाने वाला मार्ग बदहाल, पर्यटक परेशान

Mon, 04 Jul 2022 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dak stone road from Tikona Park in bad condition, people upset
डाकपत्थर बैराज की ओर जाने वाले मार्ग की बदहाली से पर्यटकों व स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर के तिकोना पार्क से बैराज को जाने वाला मार्ग पर्यटकों की आवाजाही का एकमात्र रास्ता है। इसी रास्ते से होकर दूसरे प्रदेशों के पर्यटक डाकपत्थर बैराज पहुंचते हैं। इसके अलावा डाकपत्थर डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा भारी संख्या में क्षेत्र के निवासियों की दैनिक आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। पिछले कई साल से मरम्मत या निर्माण नहीं होने के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है। मार्ग की बदहाली के कारण क्षेत्र में बाइक सवारों के गिरकर चोटहिल होने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। छात्र नेता मोहित जैन, डाकपत्थर के पूर्व ग्राम प्रधान सुबोध गोयल का कहना है कि पर्यटकों, छात्र-छात्राओं व डाकपत्थर बैराज के पास स्थित लखवाड़ कालोनी के निवासियों के अलावा हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जलविद्युत निगम को तिकोना पार्क से लेकर बैराज तक सड़क का निर्माण कराना चाहिए। उधर निगम की सिविल विंग के अधिशासी अभियंता अभय सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed