फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dak kanwar start

कांवड़ियों की स्पीड जानकार दंग रह जाएंगे आप

Wed, 23 Jul 2014 05:19 PM IST
केके शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
केके शर्मा/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 23 Jul 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
dak kanwar start

हाईवे पर अब भाग भोले भाग की आवाज गूंजने लगी है। डाक कांवड़ नान स्टॉप हरिद्वार से दिल्ली की दूरी 40 घंटे में तो राजस्थान की दूरी 72 घंटे तक तय करेगी।

विज्ञापन


निर्धारित समय में जल लेकर पहुंचने की यह बाध्यता में हाईवे पर नियम कानून की चिंता छोड़ कांवड़ियों को सारा ध्यान बस भागमभाग पर रहेगा। कम समय और अधिक दूरी का अंतर कम करने में शिवभक्त जान की बाजी तक लगा देते हैं।
विज्ञापन


अब डाक कांवडियों को भागमभाग शुरू हो गई है। सोमवार से बृहस्पतिवार रात तक हाईवे पर डाक कांवड़ियों का कब्जा रहेगा। हरिद्वार से दिल्ली जल लेकर जाने वाले डाक कांवडिये 40 घंटे और राजस्थान की दूरी 72 घंटे में तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवडियों की ‘मैराथन’ के आगे पुलिस बेबस

dak kanwar start

दिल्ली की दूरी 210 किमी है। अमूमन एक आदमी एक घंटे में पांच किमी से अधिक की दूरी तय करता है। ऐसे में दिल्ली की दूरी के लिए डाक कांवड़िये 36 से 40 घंटे का लक्ष्य लेकर चलते है।

इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ आदि की दूरी भी निर्धारित समय में तय करने का डाक कांवड़‌ियों का लक्ष्य है। पुलिस भी डाक कांवडियों के मैराथन के आगे बेबस नजर आ रही है।

वहीं हाईवे पर अंधाधुंध दौड़ रहे डाक कांवड़ के वाहनों से लोगों की सांस भी अटकी है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पटरी से सभी पुलिसकर्मियों को हटाकर हाईवे पर तैनात किया है।

कुछ चलते है भोले की मर्जी से

dak kanwar start

डाक कांवड़ियों के वाहन पर मंजिल का नाम और निर्धारित समय में पहुंचने की अवधि अंकित होती है। वहीं कुछ डाक कांवड़िये ऐसे भी होते है जो कि समय की बाध्यता के अनुसार नहीं चलते।

उनके बैनर पर मंजिल का नाम तो होता है, लेकिन समय की जगह भोले की मर्जी होती है। यानी उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में कितने ही घंटे लगे। ऐसे डाक कांवडिये आपाधापी से बचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed