फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cylinder blast in gopeshwar, woman burn.

सिलेंडर में धमाके से गंभीर रूप से झुलसी महिला, लाखों का सामान खाक

Sat, 12 Nov 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sat, 12 Nov 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast in gopeshwar, woman burn.
महिला गंभीर रुप से झुलसी - फोटो : AmarUjala

गोपेश्वर के घिंघराण क्षेत्र के खडोरा गांव में शनिवार को रसाई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 108 की मदद से महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन


शनिवार को खडोरा गांव निवासी जगत सिंह की पत्नी खेतों में काम निपटा कर दोपहर में घर पहुंचीं। उन्होंने दिन का खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाना चाहा तो घर में रखे पहले से लीक हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गई और वहां जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन

धमाके के बाद टूट गया कमरे का दरवाजा

cylinder blast in gopeshwar, woman burn.
सिलेंडर में धमाके के बाद लगी आग को बुझाता युवक - फोटो : AmarUjala

धमाके के बाद घर में आग लग गई और कमरे का दरवाजा टूट गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आग कमला के कपड़ों को पकड़ चुकी थी।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग बुझाने के लिए कमला पर रेत डाल दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। भवन में लगी आग से घर में रखा लाखों का सामान जल गया। डॉ. हिमांशु मिश्रा ने बताया कि महिला 25 फीसदी झुलस चुकी है। उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed