फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cycling should become part of lifestyle, not just a sport

Dehradun News: खेल नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बने साइकिलिंग

Mon, 04 Aug 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cycling should become part of lifestyle, not just a sport
Iपहाड़ी पेडलर्स साइक्लिंग ग्रुप की ओर से राष्ट्रीय साइकिलिंग कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन किया गया। रविवार को दून से रैली का उद्घाटन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम चाहते हैं कि साइकिलिंग को केवल एक खेल के रूप में नहीं बल्कि जीवनशैली के हिस्से के रूप में देखा जाए। यह न केवल एक आयोजन है बल्कि यह संदेश देने वाली पहल है कि भारत में साइकिलिंग प्रदूषण से लड़ाई, ट्रैफिक जाम से निजात और स्वस्थ समाज की दिशा में सबसे सशक्त कदम हो सकती है। लोकेश ओहरी ने कहा कि हमारे शहरों में प्लान साइक्लिंग लेन नहीं है। फुटपाथ तक सुरक्षित नहीं हैं तो साइकिल लेन की बात करना कई बार अव्यावहारिक लगता है। अनूप नौटियाल ने कहा कि भारत में प्रदूषण से होने वाली मौतों की संख्या पिछले साल 14 लाख रही। अगर 10 फीसदी लोग भी वाहन की जगह साइकिल का प्रयोग करें तो यह संख्या लाखों में कम हो सकती है। इस मौके पर गजेंद्र रमोला, नरेश सिंह नयाल, अनुज केडियाल, रोहित नौटियाल, हिमानी गुरुंग, जगदीश, चांदनी अरोरा, रवीना आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed