{"_id":"60f87ad28ebc3e79af44546c","slug":"cycled-800-km-from-dehradun-to-spiti-valley-city-news-drn3851578157","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से स्पीती घाटी तक 800 किमी चलाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंथ्रील टीम ने देहरादून से हिमाचल प्रदेश स्थित स्पीति घाटी तक का साइकिलिंग अभियान सफलता पूर्
- फोटो : DEHRADUN
Link Copied
दून के साइक्लिस्टों ने हिमाचल प्रदेश की स्पीती घाटी तक का करीब आठ सौ किमी का सफर साइकिल से तय किया। उन्होंने अपने इस साइकिलिंग अभियान को ऑटिज्म पीड़ितों को समर्पित किया है। साथ ही उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
अभियान का नेतृत्व करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई। यह एक दुर्लभ लक्षण है, जो किसी भी इंसान में पाया जा सकता है। इसमें लोगों को खुद को प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास देरी से होता है। अगर उसे सही सहयोग और मार्गदर्शन मिले तो वो एक आम जिंदगी जी सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दून से नाहन, शिमला, नारकंडा, रामपुर, किन्नौर होते हुए स्पीति जिले के उप जिला मुख्यालय काजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित डाकघर हिक्किम, गांव कॉमिक और एशिया के सबसे ऊंचे पुल चिचम पर तिरंगा लहराया और अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि स्पीति एक बहुत ही दुर्गम पहाड़ी रेगिस्तान है, जहां ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम है। यहां साइकिलिंग करना आसान नहीं था, लेकिन जोश और उत्साह से भरे प्रतिभागियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया व यात्रा का आनंद लिया। अभियान दल में हिमेश कुमार, अनीश दुबे समेत अन्य सवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।