फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cycle yatra 2022 Pragati Se prakriti path Cycle Tour Padma Bhushan Dr. Anil Joshi Uttarakhand news

Dehradun: महाराष्ट्र पहुंची साइकिल यात्रा, बोले पद्मभूषण डॉ. जोशी- पानी के संकट से जूझ रहे यहां के गांव

Tue, 11 Oct 2022 06:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 06:13 PM IST
सार

मुंबई से शुरू हुई प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा आठवें दिन महाराष्ट्र के धुले जिले में पहुंची। गांव में लोगों को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक किया। पारंपरिक तौर से मोमबत्ती बनाने वाले लोगों से पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी और उनके साथियों ने मुलाकात कर व्यवसाय के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Cycle yatra 2022 Pragati Se prakriti path Cycle Tour Padma Bhushan Dr. Anil Joshi Uttarakhand news
डॉ अनिल जोशी की साइकिल यात्रा पहुंची महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक और पारिस्थितिकीय समन्वय और प्रकृति को बचाने के लिए शुरू की गई प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा आज मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की अगुवाई में यात्रा सोमवार को नौवें दिन महाराष्ट्र के शिरपुर पहुंचीं। यहां पर्यावरणविद् डॉ. जोशी ने जगह-जगह लोगों को प्रगति के साथ प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। 

विज्ञापन


डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य की यात्रा पूरी करते हुए प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा मंगलवार को 51 किमी. की दूरी तय करने के बाद मध्य प्रदेश के सेंधवा पहुंचेगी। महाराष्ट्र के बड़े-बड़े घाटों को पार कर यात्रा ने पहला पड़ाव भी पार कर लिया है। महाराष्ट्र के लोगों का यात्रा का पूरा समर्थन मिला है।
विज्ञापन


युवाओं ने यात्रा के उद्देश्यों से जुड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि लोगों ने एक तरफ यात्रियों के उद्देश्य के लिए प्रशंसा की, वहीं भागीदारी का संकल्प भी लिया। डॉ. जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र की पारिस्थितिकी की बात करें तो कुछ हद तक स्वच्छता देखी गई, लेकिन वनों के हालात वैसे ही हैं। महाराष्ट्र के गांवों में पानी का संकट बना हुआ है, जिसका कारण प्रकृति के प्रति समझ कम होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी का दबाव बढ़ रहा: जोशी
पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आर्थिकी और पारिस्थितिकीय के बीच लगातार असंतुलन बढ़ रहा है। इससे गांव से लेकर शहर तक सब लोग परेशान हैं। असंतुलन के कारण गांव खाली हो रहे हैं और शहरों में आबादी का दबाव बढ़ रहा है।

मुंबई से शुरू हुई प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा आठवें दिन रविवार को महाराष्ट्र के धुले जिले में पहुंची। गांव में उन्होंने लोगों को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक किया। पारंपरिक तौर से मोमबत्ती बनाने वाले लोगों से डॉ. जोशी ने मुलाकात कर व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। जुलाल भिलाजीराव पाटिल कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. जोशी ने कहा कि अगर देश गांधी के रास्ते चलता तो शायद बेहतर संतुलन में होता। लेकिन आज आर्थिक और पारिस्थितिकीय के बीच असंतुलन बढ़ रहा है।

पानी को हम दो रूप में जानते हैं। एक सूखा और दूसरा बाढ़ की स्थिति में। पारिस्थितिकीय में जब भी कोई बड़ी आपदा आती है तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान गांव के लोग भी झेलते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह विकास के लिए पश्चिमी देशों के मॉडल हैं।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand News: कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी, बदरीनाथ आने की भी चर्चा

आज यूरोपियन मॉडल के हालात ये हैं कि वहां 41 से 45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। चंद्रमा और मंगल पर जाने की बात हो रही है, लेकिन धरती को बचाने के लिए नहीं सोच रहे हैं। जोशी ने कहा कि दुनिया में अर्थव्यवस्था में हम पांचवें नंबर पर हैं, हमें इकॉलोजी में भी आगे होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed