फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber thugs cheated lakhs of rupees from three people

साइबर ठगों ने तीन को बनाया निशाना, लाखों रुपये ठगे

Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs cheated lakhs of rupees from three people
देहरादून। दून में साइबर ठगों का जाल कम नहीं हो रहा है। साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। इसके लिए साइबर ठग अलग-अलग माध्यम अपना रहे हैं। इस बार शादी करने और ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर खाता हैक कर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार को साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस एक
खाता हैक कर उड़ाए 4 लाख रुपये
देहरादून। दर्मियान सिंह निवासी चांदनी चौक शीशमबाड़ा नयागांव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर बताया कि उनका खाता एसबीआई ईस्ट होपटाउन में है। उनका खाता किसी ने हैक कर उससे 4 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली। रुपये निकालने की जानकारी तब मिली जब वह एटीएम में अपना पैसा निकालने गया और एटीएम हॉल्ट बता रहा था। बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते में मात्र 30 रुपये बचे हैं। स्टेटमेंट से पता चला कि उनके खाते से चार लाख रुपये ऑनलाइन निकाल गए हैं। साइबर पुलिस की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केस दो
शादी का झांसा देकर दो लाख से अधिक ठगे
देहरादून। नेहरू ग्राम निवासी एक युवती ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी प्रोफाइल शादी डॉट काम पर पड़ी हुई थी। उसे देखकर संजीव कुमार निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा नाम के एक व्यक्ति ने उससे शादी की इच्छा जताई। उसने खुद को हिंदुजा ग्रुप कारपोरेट में वाइस प्रेसीडेंट बताया। इसके साथ ही उनके अपने माता-पिता के बारे में भी बताया। कहा कि वह शादी और अपने सुखद भविष्य के लिए जगन्नाथ मंदिर व साईंबाबा के मंदिर में उसकी ओर से पूजा करवाएगा। इसके लिए उसने गूगल पे से उससे 1500 हजार रुपये ले लिए तथा बाद में कई बार अन्य झूठी बातें बताकर लगभग दो लाख 67 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद जब शादी के लिए कहा तो उसने टाल दिया। बाद में पता चला कि वह कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
कमीशन का झांसा देकर 94 हजार रुपये ठगे
देहरादून। रायपुर निवासी नीना थापा ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। बताया कि उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेजन कॉरपोरेशन से बताया और कहा कि अपने सेल को प्रमोट कर रहे हैं। इसलिए वह कमीशन पर उनके उत्पाद खरीद सकते हैं। पीड़िता के मुताबिक उससे पहले दो सौ, फिर पांच सौ और इसके लिए एक हजार के सामान उससे खरीदवाया। इसके बाद उसने तीन हजार का ऑर्डर मंगवाया। बाद में उसने करीब 94 हजार रुपये की उत्पादों की खरीदारी कर ली। जब उसके ऑर्डर खत्म हो गए तो पीड़िता ने उससे कमीशन की मांग की, लेकिन उसने बताया कि 50 प्रतिशत टैक्स देकर ही वह अपनी कमीशन की राशि निकाल सकती है। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed