फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber fraud with professor of Gurukul University 8.50 lakhs were blown from account Uttarakhand news in hindi

Cyber fraud: गुरुकुल विश्वविद्यालय के प्रो. को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, खाते से उड़ाए साढ़े आठ लाख

Sun, 27 Nov 2022 03:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Nov 2022 03:25 PM IST
सार

गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात प्रोफेसर के मोबाइल फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। एक खाते से साढ़े छह लाख रुपये और दूसरे खाते से दो लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई।

विज्ञापन
Cyber fraud with professor of Gurukul University 8.50 lakhs were blown from account Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात प्रोफेसर को साइबर ठगों ने निशाना बनाते हुए खाते से रकम साफ कर दी। बिजली का कनेक्शन और बिल के नाम पर मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर बैंक खाते से साढ़े आठ लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रो. रमेश चंद्र दूबे गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात हैं। 24 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग दो नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ऊर्जा निगम का अधिकारी बताते बिजली का कनेक्शन और बिल को लेकर बातचीत की और मोबाइल फोन में एक एल्पीकेशन डाउनलोड कराने के साथ ही बैंक खाते के बारें में जानकारी जुटा ली।
विज्ञापन


Dehradun:  वन उपज का मिला अधिकार, जंगल भी हुए गुलजार, वन पंचायतों के लिए वरदान साबित हो सकता है गोंडवाना मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर ने बिना कुछ समझे मोबाइल फोन में एल्पीकेशन डाउनलोड कर ली। लेकिन कुछ देर बाद ही मोबाइल फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। एक खाते से साढ़े छह लाख रुपये और दूसरे खाते से दो लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई। पुलिस को मामले में शिकायत दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed