फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cyber fraud, Message to Rajya Sabha MP Naresh Bansal on WhatsApp from Vice President office

उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति कार्यालय से व्हाट्सएप पर आए मैसेज से चकराए राज्यसभा सांसद, पड़ताल हुई तो सामने आए सच से हुए हैरान

Sun, 01 May 2022 10:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 10:11 AM IST
सार

22 अप्रैल को सांसद के मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश आया। संदेश में स्वयं को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बताया। सांसद को लिखा कि आप से मदद और मैसेजकर्ता की कंपनी को भुगतान की जरूरत है।

विज्ञापन
cyber fraud, Message to Rajya Sabha MP Naresh Bansal on WhatsApp from Vice President office
naresh bansal - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

साइबर ठगों ने उपराष्ट्रपति बताकर भाजपा के राज्यसभा सांसद से ठगी का प्रयास किया। व्हाट्सएप पर उन्होंने मैसेज किया था। सांसद ने उपराष्ट्रपति कार्यालय से पुष्टि कराई तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। बंसल के निजी सचिव ने साइबर क्राइम पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के निजी सचिव कमल गहतोड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 22 अप्रैल को सांसद के मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश आया। संदेश में स्वयं को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बताया। सांसद को लिखा कि आप से मदद और मैसेजकर्ता की कंपनी को भुगतान की जरूरत है। जिस नंबर से संदेश आया उसके व्हाट्सएप प्रोफाइल पर उप राष्ट्रपति की फोटो लगी थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...भगवा गमछा देख युवकों पर पथराव: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौटते हुए अचानक भीड़ ने किया हमला, मची अफरातफरी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने शक होने पर उपराष्ट्रपति दफ्तर से जांच कराई। पता लगा कि किसी ने फर्जीवाड़े के लिए संदेश भेजा है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। बहुत जल्द मैसेजकर्ता को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed