फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber fraud: Applications sought on fake website in the name of getting sports awards

साइबर ठगी : खेल पुरस्कार दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर मांगे आवेदन

Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud: Applications sought on fake website in the name of getting sports awards
Iउत्तराखंड के राज्यपाल, पीटी ऊषा जैसी शख्सियतों को बताया चयन समिति का सदस्य
विज्ञापन

I

Iसाइबर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर की गई है देहरादून जिले को ट्रांसफरI
Iसाइबर ठगों ने खिलाड़ियों को ठगने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने का जाल बिछाया है। इसके लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाकर इस पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, आईओसी की अध्यक्ष पीटी ऊषा, ओलंपियन नीरज चोपड़ा जैसी शख्सियतों को पुरस्कार चयन समिति का सदस्य दर्शाया गया है। वेबसाइट को खोलने पर इस पर डोनेशन के लिए एक क्यूआर कोड खुल रहा है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को जीरो एफआईआर दर्ज की है। इसे अब देहरादून जिले में भेजा जा रहा है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि साइबर थाना पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की शिकायत पर जीरो एफआईआर की गई है। सुरेश कुमार शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर ई-मेल और ऑनलाइन वेबसाइट चेक कर रहे थे। इसी दौरान उनके सामने एक इंडियास्पोर्ट्सअवार्डडॉटओआरजी वेबसाइट दिखी। इस पर क्लिक किया तो एक क्यूआर कोड खुला।I
Iइसमें एक मोबाइल नंबर था। इस पर विभिन्न सरकारी विभागों के लिए डोनेशन मांगा जा रहा है। इस वेबसाइट को चेक किया गया तो यह एनआईसी पर होस्ट नहीं है और न ही कोई ई-मेल आईडी या संपर्क सूत्र एनआईसी पर मौजूद है। ज्यादातर सरकारी वेबसाइट एनआईसी पर होस्ट रहती हैं। ऐसे में यह प्रथम दृष्टया ठगी के लिए बनाई गई वेबसाइट लग रही है। लोगों को विश्वास आए इसके लिए सरकारी विभागों के लोगो और अन्य प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल किया गया है।I
विज्ञापन

Iइसके अलावा अवार्ड चयन समिति में उत्तराखंड के राज्यपाल, पीटी ऊषा, नीरज चोपड़ा, सिक्किम के गवर्नर, बिहार के गवर्नर, उत्तर प्रदेश की गवर्नर आदि को चयन समिति का सदस्य दर्शाया गया है। यह सब ठगी के लिए ही बिछाया गया जाल है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जिला पुलिस को भेजी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed