फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Crime: Woman cheated by luring her with a discount to buy a diamond ring Online Dehradun Uttarakhand

हीरे की तमन्ना में ठगी गई रेशमा: अंगूठी खरीदने का लालच मिला ऐसा की हो गई कंगाल...आप भी न करें ऐसी गलती

Tue, 27 Feb 2024 03:58 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Feb 2024 03:58 PM IST
सार

महिला को एक गलती भारी पड़ गई। इस गलती ने उनकी गाढ़ी कमाई ठग ली, लेकिन ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है। कई लोग इस तरह से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Cyber Crime: Woman cheated by luring her with a discount to buy a diamond ring Online Dehradun Uttarakhand
हीरे की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठग नित नए तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई ठग रहे हैं। सोमवार को इसके तीन मामले सामने आए। इनमें से एक रेशमा नाम की महिला हीरे की अंगूठी खरीदने के डिस्काउंट के लालच में 2.12 लाख रुपये गवां बैठीं। उधर, हीरा सिंह नाम के व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 98 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


वह ऑनलाइन मंगाए सामान को वापस करना चाहते थे। साइबर ठगों ने एक एप डाउनलोड कराने के बाद ठगी को अंजाम दिया। इन मामलों में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत रेशमा निवासी रेस कोर्स ने की है। उन्होंने इंटरनेट पर हीरे की अंगूठी सर्च की थी। कुछ नंबरों पर कॉल की गई।
विज्ञापन


गत 11 फरवरी को व्हाट्सएप नंबर पर काल और मैसेज आया। फोन करने वाले ने खुद को तनिष्क के आनलाइन स्टोर का कर्मी बताया और डायमंड रिंग का एक वीडियो भेजा। बताया गया था कि डायमंड रिंग ढाई लाख की है। यदि 12 फरवरी तक ऑर्डर किया जाता है तो डिस्काउंट के साथ 2.12 लाख रुपये में मिल जाएगी। रेशमा का कहना है कि विश्वास करते हुए एनईएफटी के माध्यम से उन्होंने 2.12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। तीन चार घंटे बाद भी ऑर्डर कंफर्मेशन का मैसेज नहीं आया। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला
दूसरी शिकायत हीरा सिंह महिपाल निवासी लोअर नथनपुर थाना नेहरू कॉलोनी ने की। बताया कि 19 फरवरी को ईसीएआरटी से ऑनलाइन शापिंग की थी। सामान पसंद नहीं आया तो रिफंड किया गया। 999 रुपये वापस होने थे। रिफंड के लिए ईसीएआरटी कस्टमर केयर का नंबर ऑनलाइन सर्च किया। मिले नंबर पर फोन किया। किसी ने उठाया नहीं और आई विल कॉल यू लेटर की मैसेज आ गया। इसके बाद फोन आया और फोन करने वाले ने खुद का परिचय अशोक राणा ईसीएआरटी का कर्मचारी बताया। रिफंड के लिए एप डाउनलोड कराई। सारी जानकारी ली गई और खाते से 97,858 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।

तीसरा मामला

तीसरे मामले में शिकायतकर्ता अंकिता निवासी कश्मीरी कॉलोनी पटेलनगर के मुताबिक 12 फरवरी को बैक से फोन आया। भेजे गए मैसेज को ओके करने को कहा गया। विश्वास करके ओके करने पर बैंक खाते से पैसे कट गए। कई बार में कुल 46,009 रुपये कटे। पटेलनगर एसएचओ कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget: टूटी 24 साल से चली आ रही परंपरा...नई शुरुआत, जानें धामी सरकार के बजट में क्या था नया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed