{"_id":"5ee27d7cb335334ea458382b","slug":"cyber-crime-with-iit-roorkee-research-student-from-syrian-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की की सीरिया निवासी शोध छात्रा से ठगी, विभागाध्यक्ष के नाम से भेजी थी ई-मेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईआईटी रुड़की की सीरिया निवासी शोध छात्रा से ठगी, विभागाध्यक्ष के नाम से भेजी थी ई-मेल
Fri, 12 Jun 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:26 AM IST
सार
- विभागाध्यक्ष के नाम से ई-मेल भेजकर खाते में ट्रांसफर कराए 15 हजार
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी रुड़की की सीरिया निवासी शोध छात्रा को फर्जी ई-मेल भेजकर 15 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। विभागाध्यक्ष के नाम से फर्जी ई-मेल भेजकर खाते में यह रकम ट्रांसफर कराई गई है। छात्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेज दिया है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीरिया की एक युवती रुड़की आईआईटी में पीएचडी कर रही है। बुधवार को छात्रा के पास विभागाध्यक्ष के नाम से एक ई-मेल आई है। इसमें खाता नंबर लिखकर कहा गया था कि 15 हजार रुपये डाल दो। इसके बाद अमेजॉन के माध्यम से आकर्षक इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
झांसे में आकर छात्रा ने 15 हजार रुपये उस खाते में ट्रांसफर कर दिए। बृहस्पतिवार को उस समय छात्रा को ठगी का पता चला, जब विभागाध्यक्ष ने कोई भी ई-मेल भेजने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। साथ ही फर्जी ई-मेल भेजकर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मामला साइबर सेल भेजा गया है। साइबर सेल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।