फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cut, retake, and action... Akshay Kumar and Raashii Khanna start chatting

Dehradun News: कट, रीटेक और एक्शन... बतियाने लगे अक्षय कुमार और राशि खन्ना

Thu, 15 Oct 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 15 Oct 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Cut, retake, and action... Akshay Kumar and Raashii Khanna start chatting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। गुरुवार को माल रोड, राधा भवन और किताबघर, हवाघर सहित कई स्थानों पर फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।
प्रशंसक अपने मोबाइल कैमरों में शूटिंग के दृश्यों को कैद करने के लिए उत्साहित नजर आए। किताबघर माल रोड पर एक दृश्य के लिए अक्षय कुमार और राशि खन्ना ने करीब तीन से चार रीटेक किए। दोनों कलाकार हाथों में कपड़े के बैग और अन्य सामान लिए बातचीत करते हुए शॉट दे रहे थे। अक्षय कुमार को अपने सामने देखकर प्रशंसकों में खासा उत्साह था।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए शूटिंग स्थल के आसपास जमा हो गए। शूटिंग में बाधा न आए, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ तस्वीरें खिंचवाने में सफल नहीं हो सके। शूटिंग में व्यस्त होने के कारण अक्षय कुमार प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर पाए। हालांकि, किताबघर, हवाघर से वापस जाते समय उन्होंने प्रशंसकों से हाथ मिलाया और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी की वादियों में शूटिंग
बुधवार को अक्षय कुमार को पीठ में दर्द की शिकायत के कारण शूटिंग रोक दी गई थी। गुरुवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे होटल सवाय पहुंचे। होटल के अफगानी कैफे और लाउंज में फिल्म के सीन फिल्माए गए। देर शाम तक राधा भवन सहित अन्य स्थानों पर भी फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।


मसूरी की रौनक बढ़ी
मसूरी की माल रोड, ऐतिहासिक इमारतें और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही हैं। अक्षय कुमार और राशि खन्ना की शूटिंग ने शहर में बॉलीवुड गतिविधियों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म यूनिट की ओर से मौसम अनुकूल रहने पर अन्य प्रमुख स्थानों पर भी शूटिंग की संभावना है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बॉलीवुड सितारों को करीब से देखने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article