{"_id":"5e10f0448ebc3e880c79d9f4","slug":"cut-electricity-connection-of-50-people-revenue-charged-10-lakh-rupees-vikas-nagar-news-drn3316812123","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे, 10 लाख रुपये राजस्व वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे, 10 लाख रुपये राजस्व वसूला
विज्ञापन
लांघा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने बिजली कर्मी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीसीएल की टीम ने पछवादून क्षेत्र में बकाया वसूली के खिलाफ अभियान चलाते हुए 50 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। अभियान के दौरान कुल 10 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई। इसके साथ ही लंबे समय से बिल जमा न करने पर 350 लोगों को नोटिस जारी किए।
शनिवार को टीम ने उपखंड अधिकारी हरबर्टपुर अश्विनी कुमार, एसडीओ विकासनगर योगेश कुमार और एसडीओ राजपाल सिंह के नेतृत्व में धर्मावाला, जमनीपुर, हरबर्टपुर, ढकरानी, सहसपुर, खुशहालपुर, सभावाला, अंबाड़ी और जीवनगढ़ क्षेत्र में बकाया वसूली के खिलाफ अभियान चलाया। टीम को आता देख लोगों में हड़कंप की स्थिति मच गई। इस दौरान लंबे समय से बिल अदा न करने पर 50 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उपखंड अधिकारी हरबर्टपुर अश्विनी कुमार ने बताया कि विभाग का बकाया राशि के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का लक्ष्य मार्च तक शत प्रतिशत वसूली करने का है। बताया कि जिन 350 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ भी बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
टीम में अवर अभियंता आशीष चौहान और त्रिभुवन सिंह भी शामिल रहे।
बिजली चोरी पर तीन पर मुकदमा
विकासनगर। बकाया वसूली के खिलाफ अभियान के दौरान यूपीसीएल की टीम ने लांघा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया। यहां पर विभाग को लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। विभाग ने अभियान के दौरान संदीप तोमर, किरण सिंह और संजय तोमर के घर पर बिजली चोरी पकड़ी। तीनों के घरों पर मीटर से पूर्व कट डाल बिजली चोरी की जा रही थी। तीनों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।