Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Customers' anger flared

Dehradun News: ढाई घंटे तक बैंक में लेनदेन ठप रहने पर भड़का ग्राहकों का गुस्सा

Tue, 11 Nov 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Customers' anger flared
साहिया में पीएनबी की शाखा के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक। संवाद
साहिया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सक्षम अधिकारी के नहीं होने के कारण करीब ढाई घंटे तक लेनदेन ठप रहा। इससे ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बैंक के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दोपहर में कालसी से सक्षम अधिकारी को बैंक शाखा भेजा गया। इसके बाद बैंक में लेनदेन शुरू हुआ। ग्राहकोंं ने कहा कि यह बैंक प्रबंधन की घोर लापरवाही है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही साहिया स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुट गई थी लेकिन बैंक में प्रबंधक और सह प्रबंधक उपस्थित नहीं थे। केवल एक कैशियर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बैंक में मौजूद थे। बैंक में सक्षम अधिकारी न होने के कारण लेनदेन शुरू नहीं हो पाया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। ग्राहकों ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर लोेगों के खाते पीएनबी बैंक में हैं। लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से बैंक पहुंचते हैं। ग्राहकों में किसान, बुजुर्ग पेंशनधारक, स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल रहते हैं। लोगों को बैंक से पैसे निकालने के बाद बाजार में खरीदारी करनी होती है। उनके घर वापसी के लिए वाहनों का समय भी निर्धारित रहता है। बैंक में समय पर सक्षम अधिकारी के नहीं रहने से पैसा देरी से निकलता है। इससे कई दिक्कतें होती हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12.30 बजे कालसी के हरिपुर से सक्षम अधिकारी बैंक शाखा में पहुंचे। उसके बाद बैंक में लेनदेन का कार्य शुरू हुआ। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सिंह, दीवान सिंह तोमर, संजय शर्मा, राजेंद्र राय, कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोपालदास, गुमान सिंह, केशर सिंह, कुंवर सिंह, सीना सिंह, जमनी देवी, सुनीता देवी, राधा देवी, बीना देवी, प्रमिला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed