फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cultural presentations enthralled the annual festival

Dehradun News: वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Tue, 26 Nov 2024 06:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations enthralled the annual festival
देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित शिवगंगा एन्क्लेव जन कल्याण समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही गीतों ने समा बांधा। सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिवगंगा एन्क्लेव के लोगों का आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द पूरे विधानसभा क्षेत्र की सोसायटियों के लिए एक प्रेरणा है। यहां हंसा नृत्य नाट्य कला मंच की ओर से लोकनृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही गीतों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत, समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी, हरीश चंद शर्मा, संजीव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed