फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cultural presentations abound at the Khalanga fair, paying tribute to the heroes.

Dehradun News: खलंगा मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम, वीरों को किया नमन

Mon, 01 Dec 2025 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations abound at the Khalanga fair, paying tribute to the heroes.
बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से आयोजित खलंगा मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते गोरखा समुदाय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से 51वें खलंगा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में गोरखाली, गढ़वाली समेत अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।
रविवार को सागरताल नालापानी में आयोजित खलंगा मेले का शुभारंभ खलंगा युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीरों को श्रद्धांजलि के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मेले में कलाकारों ने रंगारंग गोरखाली, गढ़वाली और कुमाऊनी सांस्कृतिक लोकनृत्यों व गीतों की प्रस्तुति दी। यहां देविन शाही, सतीश थापा, दीप्ति राना, सोनाली राई और कौसेली ग्रुप ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही मुख्य आकर्षण गोरखाओं की वीरता व भारतीय गोरखा समुदाय की गौरवमयी लोक संस्कृति को दर्शाते हुए प्राचीन गोरखाली नौ वाद्य यंत्रों से भव्य प्रस्तुति रही। मेले में लोगों ने गोरखाली व्यंजनाें का स्वाद लिया। इसके बाद लकी ड्राॅ में विजेताओं ने आकर्षक इनाम जीते।
विज्ञापन

साथ ही मेले में जागर गायिका बसंती बिष्ट, पर्वतारोही कन्हैया लाल पोखरियाल, सूबेदार मेजर प्रवीन थापा, साहित्यकार व लेखक पंडित कृष्ण प्रसाद पंथी, कर्नल ईश्वर थापा, उदय थापा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, बीनू गुरूंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed