फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CUET Crisis on admission in some courses running in colleges Uttarakhand news in hindi

Dehradun: गढ़वाल विवि व संबद्ध कॉलेजों में सीयूईटी के आधार पर दाखिले शुरू, इन कोर्सेज में एडमिशन पर संकट

Sat, 22 Jul 2023 05:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी के लिए जब आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी तो वेबसाइट पर केवल गढ़वाल विवि व इसके कोर्सेज ही दिखाए थे। कॉलेज, उनके कोर्स व सीटों की जानकारी उजागर नहीं की थी। इस वजह से छात्र केवल उन कोर्सेज के लिए ही आवेदन कर पाए हैं जो कि विवि परिसरों में चलते हैं।

विज्ञापन
CUET Crisis on admission in some courses running in colleges Uttarakhand news in hindi
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

गढ़वाल विवि व संबद्ध कॉलेजों में सीयूईटी के आधार पर दाखिले शुरू हो गए हैं, लेकिन कुछ कोर्स ऐसे हैं जो कि विवि परिसरों में संचालित नहीं होते। इसके बजाए विवि से संबद्ध कॉलेजों में चल रहे हैं। इन कोर्सेज में दाखिले पर संकट आ गया है।

विज्ञापन


कॉलेजों की एसोसिएशन ने गढ़वाल विवि से इस मामले में निर्णय लेने की मांग की है।गढ़वाल केंद्रीय विवि से 10 अशासकीय डिग्री कॉलेज और 72 निजी कॉलेज संबद्ध हैं। कई कोर्स ऐसे हैं जो कि विवि परिसरों में नहीं पढ़ाए जाते, लेकिन संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाए जाते हैं। इन सभी कॉलेजों के लिए इन कोर्सेज में दाखिले का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी के लिए जब आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी तो वेबसाइट पर केवल गढ़वाल विवि व इसके कोर्सेज ही दिखाए थे। कॉलेज, उनके कोर्स व सीटों की जानकारी उजागर नहीं की थी। इस वजह से छात्र केवल उन कोर्सेज के लिए ही आवेदन कर पाए हैं जो कि विवि परिसरों में चलते हैं। संकट इस बात का है कि उन कोर्स के समान कॉलेजों में चल रहे कोर्सेज में तो दाखिले हो जाएंगे, लेकिन जो कोर्स केवल कॉलेजों में चल रहे हैं, उनके दाखिलों का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कोर्स सिर्फ कॉलेजों में, गढ़वाल विवि में नहीं

-बीएससी एग्रीकल्चर

-बीपीटी

-बीएससी एमएलटी

-एमएससी एमएलटी

-बीएससी बायोटेक विद सीबीजेड

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: टिहरी में उफनाते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, बचाने के लिए दौड़े ग्रामीण और परिजन

कई ऐसे कोर्स हैं जो विवि परिसर में नहीं चलते, उससे संबद्ध कॉलेजों में चलते हैं। जब देशभर के छात्रों को इसकी जानकारी ही नहीं मिल पाई तो दाखिला कैसे होगा। हम विवि से मांग करते हैं कि इनके लिए कोई व्यवस्था बनाई जाए। -डॉ. सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed