फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CSR, Civil Society and Government Dialogue program

Dehradun News: सीएसआर फंड और एनजीओ का सहयोग लेकर सरकारी विभागों में होगा काम

Thu, 25 Jan 2024 02:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
CSR, Civil Society and Government Dialogue program
I- राजपुर रोड स्थित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापनI
विज्ञापन




राजपुर रोड स्थित एक होटल में सीएसआर, सिविल सोसायटी एंड गवर्नमेंट डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस और यूएनडीपी के सहयोग से राज्य में पहली बार सीएसआर के संबंध में यह आयोजन किया गया। इस दौरान सीएसआर से और अलग-अलग एनजीओ से लोग बुलाए गए। सीएसआर और एनजीओ की मदद से अलग अलग विभागों में कार्य करने की योजना बनाई गई।


कार्यशाला में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अर्बन डेवेलपमेंट और एनवायरमेंट के संबंध में काम करने की योजना पर बात हुई। कार्यक्रम में पहले दिन अलग-अलग विभागों में काम कर रहे कॉरपोरेट हाउस के लोग पहुंचे। दूसरे दिन अलग-अलग एनजीओ और उद्योगों को बुलाकर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एनजीओ ने बताया कि वह कौन से क्षेत्र में काम कर रहे हैं और अबतक क्या काम किया है। इसके बाद सीएसआर और एनजीओ को मिलाकर आगे काम करने की रणनीति बनाई जाएगी। विभागों ने यह भी बताया कि उन्हें किस तरह एनजीओ की मदद की जरूरत है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, चारधाम यात्रियों के लिए शौचालय का निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ट्रेनिंग और उपकरणों की जरूरत, शिक्षा के क्षेत्र में कई स्कूलों में फर्नीचर की सुविधा नहीं है। इन सभी जगहों पर मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed