Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CSC robbery case, one accused arrested from Delhi

Dehradun News: सीएससी लूट प्रकरण, एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
CSC robbery case, one accused arrested from Delhi

विज्ञापन
रायपुर के वाणी विहार में जन सेवा केंद्र में लूट करने वाले बदमाश राहुल को पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 11 मार्च को हुई लूट के मामले में पुलिस ने रविवार शाम को एक बदमाश शमशाद को चंदननगर से गिरफ्तार किया था। शमशाद इस लूटकांड का मास्टरमाइंड है। उसने पैसों के लालच में लूट का षडयंत्र रचा था। इसके लिए उसने सबसे पहले अपने पड़ोसी साहिल को बताया। साहिल ने अपने चाचा कामिल को शामिल किया और फिर दिल्ली के दो बदमाश राहुल व मोहित को लूट के लिए साथ में लिया। लूट की रकम में से साहिल का हिस्सा शमशाद के पास रखा हुआ था। पुलिस को जब इस बात का पता चला कि साहिल अपने चाचा के साथ पैसा लेने देहरादून आ रहा है तो उसे रानीपोखरी में चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान उसका स्कूटर पत्थर से टकराकर फिसल गया। भागते हुए साहिल ने पुलिस पर फायर किया जिसकी जवाबी कार्रवाई में साहिल को भी दो गोलियां लगीं। पुलिस ने साहिल और कामिल को गिरफ्तार कर लिया। लूट में शामिल राहुल और मोहित पकड़ से बाहर थे। इसी बीच मंगलवार को राहुल राजपूत नाम के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed