फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CS angry over delay in construction of green building

Dehradun News: ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में हो रही देरी से सीएस नाराज

Tue, 25 Nov 2025 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
CS angry over delay in construction of green building
- मुख्य सचिव ने छह महीने में काम पूरा करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रीन बिल्डिंग, स्मार्ट सिटी का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट था। उन्होंने बिल्डिंग निर्माण कार्य अगले छह महीने में पूरा कराने के निर्देश जिलाधिकारी व सीईओ स्मार्ट सिटी को दिए हैं।

यह निर्देश मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उच्चस्तरीय संचालन समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी को भी तीन शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चलाई जा रहीं 30 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का कार्य परिवहन निगम के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही वीएमडी (एलईडी स्क्रीन) एवं पर्यावरण सेंसर को नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। सीएस ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को आईटीडीए के अंतर्गत ही संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी सविन बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed