फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowd thronged DAV to listen to Baba Nagarjuna

बाबा नागार्जुन को सुनने डीएवी में उमड़ी थी भीड़

Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crowd thronged DAV to listen to Baba Nagarjuna
देश के प्रमुख कवियों में शामिल रहे बाबा नागार्जुन को सुनने के लिए कई साल पहले डीएवी कॉलेज में सैकड़ों की भीड़ पहुंची थी। उन्होंने एमकेपी कॉलेज की काव्य गोष्ठी में भी अपनी रचनाएं सुनाईं। बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि के मौके पर जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने उनसे जुड़ी यादें साझा कीं।
विज्ञापन

डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि बाबा नागार्जुन से उनकी पहली मुलाकात जयहरिखाल में हुई। तब क्षेत्र में उनके जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शेखर पाठक, राजीव लोचन शाह, गिरीश तिवारी गिर्दा, बल्ली सिंह चीमा, योगेश पांथरी, जगत राम मिश्र, दिल्ली वाणी प्रकाशन के अरुण माहेश्वरी समेत कई साहित्य से जुड़े लोग मौजूद रहे। वाणी प्रकाशन ने वहां बाबा नागार्जुन की पुस्तक ‘ऐसा क्या कह दिया मैंने’ का विमोचन किया। इसके बाद कवि गोष्ठी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ सप्ताह के दौरान आयोजित काव्य गोष्ठी में भी बाबा नागार्जुन शामिल हुए। लाइब्रेरी के बड़े हॉल में उनको सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने कविताएं सुनाने के साथ ही श्रोताओं से संवाद भी किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि इसके बाद बाबा मेरे घर पहुंचे और वहां भी काव्य पाठ और साहित्य चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमकेपी पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में भी बाबा ने अपनी कविताएं सुनाईं। आज भी देहरादून में उनको चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। बाबा ने ड्राइंग रूम में बैठकर आखिरी आदमी की बात नहीं की। वो संघर्षों में रहकर लिखते रहे, इसीलिए आज उनकी रचनाएं कालजयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed