फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crops affected due to lack of rain, plants started turning yellow

बारशि न होने से फसलें प्रभावित, पीले पड़े पौधे

Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crops affected due to lack of rain, plants started turning yellow
साहिया में सूखी फसल। - फोटो : VIKAS NAGAR
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के पहाड़ी अंचलों में बीते दो माह में नाम मात्र की बारिश हुई है। इसका असर अब धनिया, मिर्च, अदरक और गागली की फसलों पर नजर आने लगा है। पानी की कमी के चलते पौधे पीले पड़ने लगे हैं जो कुछ ही दिन में पूरी तरह से मुरझा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में फसलों की सिंचाई न होने से काश्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान का भय सताने लगा है। स्थानीय किसान बलवीर सिंह पंवार, कृपाल सिंह, चमन सिंह बिष्ट, भीम सिंह चौहान, प्रेम दास वर्मा आदि का कहना है कि पर्याप्त बारिश न होने से किसान खासे मायूस और चिंतित हैं। इन दिनों किसानों ने खेतों में धनिया, मिर्च, अदरक और गागली की फसलें लगाई हुई हैं, जो पानी के अभाव में पीली पड़ने लगी हैं। जिसका सीधा असर भविष्य में फसल उत्पादन पर पड़ना तय है। कम बारिश होने से जमीन में पर्याप्त मात्रा में नमी मौजूद नहीं है। इसके चलते पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी है।
विज्ञापन

वहीं, उद्यान विभाग साहिया के प्रभारी डॉ. राम कुमार का कहना है कि वास्तव में बरसात न होने से फसलों पर खासा असर पड़ा है। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर हर महीने भेजी जा रही है। इस माह में बारिश की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन बारिश नहीं होने से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed