{"_id":"58ff2fb74f1c1b9228c0cdb7","slug":"crop-burn-in-laksar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगी आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगी आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
wildfire
- फोटो : amarujala file photo
विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट होने के कारण हरिद्वार जिले के मलकपुर गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग पर काबू पाने तक पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
मंगलवार को मलकपुर गांव के खेतों में आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इस दौरान ग्रामीणों घटना स्थल की ओर भागे। वहीं फायर बिग्रेड को मामले की सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाया।
वहीं तब तक फायरबिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक तीन बीघा मामचंद व दो बीघा राकेश के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी मोहन लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन