फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Critically ill patient made to wait in ambulance for an hour; passed away

Dehradun News: गंभीर मरीज को एंबुलेंस में एक घंटे इंतजार करवाया, दम तोड़ा

Wed, 29 Jul 2026 02:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Critically ill patient made to wait in ambulance for an hour; passed away
दून अस्पताल की ओपीडी से एक बार फिर से संवेदनहीनता सामने आई है। एक गंभीर मरीज को बेड और विशेषज्ञ न होने की वजह से करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया जहां मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे श्रीनगर निवासी 47 वर्षीय रुघुवीर को ब्रेन हैमरेज होने के बाद दून अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल से रेफर किया गया था। परिजन मरीज को पहले एम्स ऋषिकेश लेकर गए। वहां पर भी मरीज भर्ती नहीं हो पाया। इसके बाद एक निजी अस्पताल लेकर गये जहां अधिक खर्चा होने की वजह से वहां से दून अस्पताल ले आए। उन्हें यहां पर भी निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक मरीज को भर्ती नहीं किया। वह इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस में ही लेटा रहा। चिकित्सक आईसीयू में बेड न होने की बात कह रहे थे। इसके अलावा अस्पताल में न्यूरो फिजिशियन न होने की वजह से भी मरीज को भर्ती करने से इन्कार कर रहे थे। परिजनों के अनुसार काफी विनती करने पर करीब एक घंटे के बाद वे मरीज को अंदर लेकर गए। थोड़ी ही देर में मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज के भाई करण और मामा देवचंद्र का कहना है कि कम से कम मरीज की प्राथमिक जांच तो करनी चाहिए थी। अगर मरीज को समय पर उपचार मिल जाता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed