{"_id":"325a6792d4791c8d498d286a186d3304","slug":"yudhveer-murder-mystery-will-be-solved-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धवीर हत्याकांड: राज से हुआ 'पर्दाफाश'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युद्धवीर हत्याकांड: राज से हुआ 'पर्दाफाश'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Aug 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हुए युद्धवीर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं।
विज्ञापन
हरिओम और सुधा से क्रॉस पूछताछ के बाद कई जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस दोनों को घटनास्थल पर भी ले गई। इसके बाद सुधा के घर से दो छात्राओं के प्रमाणपत्र भी हासिल हुए हैं।
कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर सिंह रावत की हत्या के पीछे मेडिकल कॉलेज की सीटों की दलाली का मामला ही पुख्ता होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए हत्यारोपित सुधा और हरिओम को हत्या की घटना वाली जगह पर लेकर गई।
विज्ञापन
वहां से दोनों की निशानदेही पर झाड़ियों में युद्धवीर का पैन कार्ड बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने सुधा के बसंत विहार स्थित घर पर छापा मारा। वहां से दो युवतियों के 11वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट मिले हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये सर्टिफिकेट युद्धवीर को पांवटा साहिब वाले क्लाइंट ने अपनी भतीजियों के मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने के लिए दिए थे। सूत्रों के मुताबिक सुधा ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं, जो सफेदपोशों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। उधर, मामले में फरार उमेश की तलाश जारी है।
संजीव पहले से जेल में
पुलिस मामले में आरोपित संजीव को हत्या के बाद से ही तलाश रही है, लेकिन वह जेल में है। बताया जा रहा है कि उस पर हरिद्वार में छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज था। इस मामले में वह 16 जुलाई को ही जेल चला गया था। लेकिन दून पुलिस को अब तक इसकी जानकारी नहीं थी। अब उसे हरिद्वार से दून लाने की तैयारी की जा रही है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें