{"_id":"4855f49e2cb2ae2100f2cf212a8bde67","slug":"yudhveer-murder-mystery-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्घवीर हत्याकांडः सुधा की रिमांड पर फैसला आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युद्घवीर हत्याकांडः सुधा की रिमांड पर फैसला आज
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने रिमांड के लिए आवेदन किया है। कोर्ट सोमवार को रिमांड पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
वहीं अभी तक अन्य दो आरोपी संजीव व उमेश पुलिस के हत्थे नहीं लग सके हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त सुधा पटवाल और हरिओम को रिमांड में लेने के लिए शनिवार को कोर्ट में आवेदन किया गया। वहीं हत्या में अन्य दो आरोपित मेरठ निवासी उमेश और हरिद्वार निवासी संजीव के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दोनों की लाकेशन मोबाइल सर्विलांस से भी निकाली जा रही है। अभी तक दोनों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमों को इस काम में लगाया गया है।
संजीव के घर एक आई लड़की
हरिद्वार में रहने वाला संजीव भले ही गिरफ्तारी के डर से भाग गया हो। लेकिन संजीव के कनखल स्थित घर में अलीगढ़ से एक लड़की आई हुई है। लड़की अपाहिज है और उसके परिवार वाले ही उसे संजीव के घर छोड़ आए हैं। पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि संजीव का उनकी बेटी से पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
लिहाजा, युद्घवीर हत्याकांड प्रकरण के बाद पुलिस अलीगढ़ में भी उस लड़की के घर पूछताछ के लिए गई तो तंग आकर उसके परिजन लड़की को ही संजीव के घर छोड़ आए।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अलीगढ़ के पास स्थित गांव में रह रहे उनके परिवार को संजीव के कारण काफी बदनामी झेलनी पड़ रही थी। अब संजीव के घर बवाल मचा हुआ है। अपाहिज लड़की दूसरे संप्रदाय से ताल्लुक रखती है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें