फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youths doing cheating in exam to bluetooth

वॉचमैन की परीक्षा में आठवीं पास युवाओं ने नकल का ऐसा तरीका निकाला, देखकर चकरा गए अधिकारी

Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
Youths doing cheating in exam to bluetooth
demo pic

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में वॉचमैन की भर्ती परीक्षा में चार युवा इस तरह से नकल करते पकड़े गए कि अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


युवा परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रदेशभर में वॉचमैन के 47 पदों के लिए 31,500 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रदेश में 79 केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें देहरादून में सर्वाधिक 39 केंद्र थे। कई अन्य केंद्रों पर भी नकल करते युवा पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित हुई एफसीआई वॉचमैन भर्ती परीक्षा 2017 में देहरादून के श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज में दो छात्र ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते हुए पकड़े गए। इन छात्रों ने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Youths doing cheating in exam to bluetooth
bluetooth

दोनों के खिलाफ कॉलेज के प्राचार्य राम लखन गैरोला ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी प्रकार, वर्णी जैन इंटर कॉलेज और गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में भी एक-एक छात्र नकल करते पकड़ा गया।

इनके खिलाफ भी संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। खास बात यह है कि एफसीआई उत्तराखंड में आठवीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती निकली थी, जिसमें 31,500 युवा पंजीकृत हुए थे। इसमें बड़ी संख्या हरियाणा के युवाओं की है। एफसीआई के महाप्रबंधक अनुपम बी व्यास ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed