फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth murder by unknown person in kashipur

छात्रसंघ चुनाव में कर रहा था दोस्त का प्रचार, सड़क किनारे इस हालत में मिली युवक की लाश

Wed, 20 Sep 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
youth murder by unknown person in kashipur

छात्र संघ चुनाव में अपने दोस्त के ल‌िए प्रचार कर रहे एक युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव पुल‌िस को सड़क क‌िनारे पड़ा म‌िला। राधेहरि राजकीय महाविद्यालय के एमए प्रथम वर्ष के छात्र नरेंद्र सैनी की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ के ग्राम आनंदीपुर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन


हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। ग्राम इस्लामनगर बसई निवासी महेंद्र सैनी का 20 वर्षीय बेटा नरेंद्र सैनी राधेहरि राजकीय महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह इन दिनों छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में लगे अपने दोस्त के लिए प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन


नरेंद्र मंगलवार सुबह 11 बजे स्कूटी से महाविद्यालय जाने के लिए निकला लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह अफजलगढ़ पुलिस को ग्राम आनंदीपुर और जटवारा के बीच सड़क किनारे पलटी पड़ी स्कूटी पर उसका शव मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

youth murder by unknown person in kashipur

उसके सिर में पीछे की तरफ से गोली मारी गई है। शव के पास पड़े बैग की तलाशी लेने पर उसमें मानपुर मार्ग प्रभु बिहार कॉलोनी निवासी छात्र विशाल का फार्म पाया गया। फार्म पर विशाल का मोबाइल नंबर भी था, जिस पर संपर्क कर पुलिस ने उसे नरेंद्र की हत्या की जानकारी दी।

​ विशाल ने नरेंद्र के घर पर सूचना दी तो परिजन ग्राम प्रधान नाजिर हुसैन को साथ लेकर अफजलगढ़ पहुंचे। अफजलगढ़ थाना प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मृतक का शव पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा उसके दो बड़े भाई दिनेश और मुकेश भी हैं। मां केला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed