फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth make Whatsapp Group and defame a girl

युवक ने व्हाट्सअप ग्रुप पर युवती को किया बदनाम, आने लगे अश्लील मैसेज और फोन कॉल्स

Sat, 08 Sep 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Sep 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Youth make Whatsapp Group and defame a girl

दिल्ली के एक युवक ने एक स्थानीय युवती के फोटो का इस्तेमाल करते हुए व्हाटसएप पर एक ग्रुप बना दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं युवती को भी ग्रुप में जोड़ते हुए उसे कालगर्ल भी दर्शा दिया। इधर, युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज, फोन कॉल्स और वीडियो आने लगे। पीड़िता ने दिल्ली के युवक के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।         

शुक्रवार की देर रात युवती ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नितिन चतुर्वेदी पुत्र सुरेंद्र नाथ निवासी केयर ऑफ अश्वनी गौतम अशोक नगर थाने के सामने नई दिल्ली ने फेसबुक अकाउंट से उसकी फोटो चोरी कर ली। अपनी पत्नी के मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल करते हुए व्हाटसएप पर एक ग्रुप बना लिया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उस ग्रुप पर उसकी फोटो का इस्तेमाल करते हुए उसे बाकायदा कालगर्ल दर्शाया। आरोप है कि तब से उसे अश्लील फोन कॉल्स आ रहे हैं और अश्लील वीडियो उसके मोबाइल फोन नंबर पर भी भेजी जा रही है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed