फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth first make her sister and than does heinous crime with her

पहले बहन बनाया फिर की ऐसी शर्मनाक हरकत कि जानने के बाद उठ जाएगा इंसानियत से भरोसा

Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
youth first make her sister and than does heinous crime with her

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक ने युवती को अपनी बहन बना लिया। बाद में उसके साथ ऐसी हरकत कर डाली कि वह खौफ से भर गई।

विज्ञापन


युवक ने उसके साथ मोबाइल से फोटो ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। जब वह मिलने गई तो उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। किसी तरह युवती ने खुद को उसके चंगुल से बचकर रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर बुला लिया। रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया।        
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पठानपुरा निवासी संदीप पुत्र धीर सिंह ने कुछ माह पहले फेसबुक पर सिमरन व शिवानी नाम से एक फेसबुक एकाउंट बनाया था। इसके बाद उसने रुड़की निवासी एक युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद उनके बीच मैसेज होने लग। उसने बताया कि उसका एक भाई अभिनव है। वह भी फेसबुक पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों को कॉल कर मौके पर बुला लिया

youth first make her sister and than does heinous crime with her
Beaten

उसने अभिनव नाम से युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। इसके बाद कथित अभिनव और युवती के बीच बातचीत होने लगी। उसने युवती को अपनी धर्म बहन बना लिया। दो दिन पहले युवक ने युवती को सोलानी पार्क में मिलने बुलाया। धर्म बहन के नाते युवती उससे मिलने पहुंच गई। इस पहली मुलाकात में उन्होंने मोबाइल पर सेल्फी ले ली।

सेल्फी लेने के बाद युवक ने युवती को कृष्णानगर में साथ चलने की बात कही। युवती ने कारण पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। युवती के इनकार करने पर युवक ने दोनों की सेल्फी को अश्लील करके फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी। इससे डर कर युवती उसके साथ कृष्णानगर आ गई। यहां युवक उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह जान बचाई और अपने रिश्तेदारों को कॉल कर मौके पर बुला लिया। रिश्तेदारों ने युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ एसके सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।        
      
कई युवतियों को बना चुका है शिकार       
पुलिस के अनुसार युवक शातिर दिमाग है। उसने फेसबुक पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आईडी बनाकर रखी है। इन फजी आईडी से युवक- युवतियों से फेसबुक पर दोस्ती करता था और उन्हें अपनी बहन बना लेता था। इसके बाद उनसे मिलता था और साथ में सेल्फी लेता था। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें अपना शिकार बनाता था। 

हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म की आशंका

youth first make her sister and than does heinous crime with her
demo pic

रुड़की के ही झबरेड़ा क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया है।

खेत में शव के पास से शराब की खाली बोतलें व अन्य सामान मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सढोली से शेरपुर मार्ग पर गुजर रहे कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक खेत में महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुराचार हुआ होगा। आरोपियों ने महिला के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार भी किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

 एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 28 साल है और वह शादीशुदा है। महिला ने नीले रंग का सूट पहना है और उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इससे पहले भी इकबालपुर के पास रेलवे ट्रैक पर करीब पांच दिन पहले 40 वर्षीय महिला का शव भी इसी हालत में मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed