फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth arrested with huge amount of new currency

रुद्रपुर में 10 लाख की नई करेंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
youth arrested with huge amount of new currency
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala

अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)

विज्ञापन

नोटबंदी के बाद जिले में पहली बार सीआईयू टीम ने भारी मात्रा में नई करेंसी की खेप बरामद की है। पुराने नोटों को 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलने की योजना से रुद्रपुर पहुंचे गदरपुर के दो युवकों के पास से टीम ने दस लाख की करेंसी बरामद कर उन्हें आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। करेंसी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग मामले की जांच में जुटा है।

बैंकों में जहां एक ओर नई करेंसी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रही है, वहीं दो युवकों से दस लाख की नई करेंसी बरामद करना सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बना रहा।  रविवार देर रात जिले में गठित सीआईयू(क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट) की टीम को सूचना मिली कि पांच मंदिर के पास स्थित होटल मानसरोवर के पास दो युवक पुराने नोटों को 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने जब दो युवकों को पकड़ा तो उनके पास से दस लाख की नई करेंसी बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम ग्राम श्यामनगर थाना गदरपुर निवासी अमित कुमार और पारस कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम विक्रमनगर थाना गदरपुर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने युवक नहीं दिखा पाये कागजात

youth arrested with huge amount of new currency
arrest - फोटो : demo

अमित की जेब से टीम को दो हजार के 300 नोट और पारस के पास से 200 नोट बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उक्त रकम में से छह लाख उनके साथी गगन कुमार के हैं, जो बाजार में ही किसी से मिलने गया है, जबकि दो लाख उन्होंने अपने खाते से निकाले हैं। जब सीआईयू टीम ने पासबुक और बैंक के अन्य कागजात मांगने पर युवक नहीं दिखा पाए। इस पर टीम उन्हें कोतवाली ले आई।

बाद में दोनों को मय करेंसी आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आयकर विभाग करेंसी को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रहा है। करेंसी बरामद करने वाली टीम में एसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी, उमेश राज, फिरोज खान शामिल थे। 

पुलिस विभाग की ओर से दस लाख की नई करेंसी बरामद कर आयकर विभाग को सौंपी गई है, जिसकी विभाग जांच कर रहा है। विभागीय जांच पूरी होने तक अधिकारी किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते। 
-लोकविंदर सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर, आयकर विभाग

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

youth arrested with huge amount of new currency
पु‌ल‌िस - फोटो : demo pic

मुखबिर की सूचना पर सीआईयू की टीम ने गदरपुर के दो युवकों से दस लाख की नई करेंसी बरामद की है। मामला जाली करेंसी का न होकर नई करेंसी का था, इसलिए युवकों को मय करेंसी के आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। अब आयकर विभाग मामले में अग्रिम कार्रवाई करेगा। 
-सेंथिल अबुदई, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

संदेह के घेरे में बैंकों की भूमिका
नोटबंदी के बाद से जहां उपभोक्ता घंटों बैंक की लाइन में लगने के बाद भी रुपए नहीं निकाल पर रहा है, वहीं लाखों की नई करेंसी को लेकर कुछ लोगों द्वारा कमीशन का कारोबार चलाना बैंकों की भूमिका को भी संदेह के घेरे में खड़ा करता है। उपभोक्ताओं के लिए बैंकों से निकाले जाने वाली रकम की लिमिट 24000 और एटीएम की लिमिट दो हजार रखी गई है। ऐसे में किसी भी बैंक से दस लाख की नई करेंसी निकाल पाना आसान नहीं है और वो भी इन हालातों में जब आरबीआई द्वारा बैंकों को उनकी डिमांड के अनुरूप करेंसी नहीं मिल पा रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed