{"_id":"e55e7e32424f4379a6666777bd90fc5f","slug":"young-man-committed-suicide-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से आया मामा के घर, लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी से आया मामा के घर, लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली में बदरीनाथ हाईवे स्थित क्षेत्रपाल में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। युवक बिरही गंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में वाहन चालक था और क्षेत्रपाल में अपने ननिहाल में रहता था। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है।
विज्ञापन
ड्यूटी से आया था घर
मंडल घाटी के सिरोली गांव निवासी नरेंद्र रावत का पुत्र मुकेश रावत (26) बिरही जल विद्युत परियोजना में वाहन चालक के पद पर तैनात था। सोमवार रात को ड्यूटी करने के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे क्षेत्रपाल स्थित अपने मामा भरत सिंह असवाल के यहां पहुंचा।
विज्ञापन
वह कपडे़ बदलने के बाद सोने की बात कहकर मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में चला गया। जब सुबह 11 बजे मामा भरत सिंह को अपना एटीएम कार्ड कहीं नहीं मिला तो वह मुकेश के कमरे की तरफ गए लेकिन दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ा तो रह गए दंग
कई बार आवाज देने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने चमोली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
थानाध्यक्ष एसपी जमलोकी पुलिस के जवानों के साथ वहां पहुंचे और जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मुकेश पंखे पर मफलर के सहारे लटका मिला।
पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले आई। थानाध्यक्ष एसपी जमलोकी ने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।